फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कबड्डी में तिलठी तो वॉलीबाल में आरसीएम की टीम प्रथम

विज्ञापन
कोन ब्लाक में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलापड़ी।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
चील्ह। नेहरू युवा केंद्र मिर्जापुर के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता रमेश चंद्र मिश्र संस्कृत इंटरमीडिएट कॉलेज विष्णु पट्टी में रविवार को समापन किया गया।
विज्ञापन

इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, साइकिल रेस, बैडमिंटन, ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में मां गंगा शिक्षा निकेतन तिलठी की टीम प्रथम स्थान रही तो आरसीएम इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
वॉलीबॉल में प्रथम स्थान आरसीएम टीम द्वितीय स्थान पर रहा। मां गंगा शिक्षा निकेतन की दौड़ प्रतियोगिता में रितेश यादव प्रथम, सौरभ द्वितीय स्थान पर रहे। साइकिल रेस में प्रथम पिंकी यादव प्रथम रहीं।
विज्ञापन

बैडमिंटन में रोशनी प्रथम रही। सभी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य सुधीर उपाध्याय ने शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका में अशोक कुमार, राहुल शर्मा, कमलेश शर्मा, राहुल यादव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें