फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नाम पर ठगी

Mon, 18 Dec 2017 12:16 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्र सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर ठगी शुरू हो गई है। योजना के तहत लोगों को दो लाख रुपया बेटियों के लिए देने का झांसा देकर फार्म की बिक्री की जा रही है। वही समाज कल्याण ने इस तरह की कोई योजना संचालन से ही इंकार किया है।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों की पढ़ाई के लिए अलग से धन देने की कोई योजना नहीं है। परंतु इस योजना पर योजनाबद्ध तरीके से ठगी शुरू हो गई है। इसके तहत गरीब परिवार की बच्चियों की पढ़ाई के लिए दो लाख रुपये सरकार से देने का वादा करके कुछ लोग इसका आवेदन करवा रहे हैं। आवेदन के साथ पांच सौ रुपये जमा भी करवाया जा रहा है। सरकार अपनी सारी योजनाओं के लिए आनलाइन आवेदन मांग रही है लेकिन इस योजना के तहत आफलाइन फार्म भरवाया जा रहा है। फार्म के साथ फोटो और आधार कार्ड भी जमा करवाया जा रहा है। इससे बड़े फर्जीवाड़े की भी आशंका बनी हुई है। योजना के फार्म की खुलेआम बिक्री हो रही है लेकिन जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि इस तरह की कोई योजना नहीं संचालित की जा रही है। वे साफ कहते हैं कि ऐसा करने वाले लोगों को झांसा दे रहे हैं। उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि समाज कल्याण विभाग की योजना के नाम इस तरह के फार्म कत्तई न भरें। उनका यह भी कहना है कि यदि कोई ऐसा फार्म बेचता है तो उसकी सूचना दी जाए ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें