फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर नोंक-झोंक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के कौड़िया कला नटान बस्ती में महिलाओं व पुरुषों ने टीकाकरण के लिए पहुंची टीम से शनिवार को नोंक-झोंक कर लिया। ग्रामीणों का कहना था कि टीकाकरण से महिलाएं बांझपन का शिकार हो जाएंगी। साथ ही कहा कि टीकाकरण से बच्चे अपंग हो जाएंगे। इन बातों को लेकर क्षेत्र के लोगों ने बच्चे व गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

टीकाकरण करने गई टीम ने ग्रामीणों को घंटो मनाने की कोशिश की इसके बावजूद बस्ती वाले टीकाकरण के लिए तैयार नहीं हुए। टीकाकरण करने गई टीम के सदस्यों ने इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दूरभाष पर दी। टीम प्रभारी डा. राजन सिंह ने मामले की सूचना मिलने पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर आरएस राम के नेतृत्व में टीम गठित कर कौड़िया कला नटान बस्ती के लिए रवाना किया। टीम द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने के बाद गांव वालों को किसी तरह टीका लगवाने के लिए तैयार किया। इस दौरान 19 बच्चों व 11 महिलाओं का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डाक्टर राजन सिंह व डाक्टर राहुल कपूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें