फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उचक्के को पकड़ने के लिए ट्रेन से कूदे तीन युवक, एक की मौत और दो घायल

Tue, 13 Feb 2024 10:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर के जिगना रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम ट्रेन से मोबाइल छीन कर भाग रहे उच्चके को पकड़ने के लिए ट्रेन से कूदे तीन युवकों में एक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। देर रात पहुंची जीआरपी विन्ध्याचल ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विजरी गांव निवासी राहुल कुमार कुशवाहा (23) पुत्र हरेंद्र कुमार अपने साथियों के  साथ रविवार को समीक्षा अधिकारी की परीक्षा देने प्रयागराज गया था। यहां से सोमवार को सीसीएम में घर लौट रहा था। 

जिगना रेलवे स्टेशन पर करीब सात बजे ट्रेन रुकी, जब ट्रेन चली तभी एक उच्चका राहुल का फोन छीन कर भागा। उसका पीछा करने के लिए राहुल और उसके साथी भी चलती ट्रेन से कूद गए। राहुल (23) ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथी घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर रात में पहुंची जीआरपी विन्ध्याचल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें