फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन चोर और कबाड़ी गिरफ्तार, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने रविवार को सुबह रैबना पहाड़ी से चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी और तीन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। सीओ सदर अमर बहादुर ने रविवार को कोतवाली देहात में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

सीओ सदर ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र में चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाल सदानंद सिंह जांच में जुटे थे। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी के सामान के साथ रैबना पहाड़ी पर मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपी इंद्रजीत सरोज उर्फ गोलू निवासी आरटीओ कार्यालय के पास रैबना पहाड़ी, मोनू विश्वकर्मा, सुरेश सोनकर निवासी हनुमान पड़रा और अनिल कुमार अग्रहरि निवासी जंगीरोड कटरा कोतवाली गिरफ्तार किया।
उनके पास से चोरी का एक दरवाजे का फ्रेम, एक लोहे की सीढ़ी, एक खल बट्टा बरामद किया गया। सीओ सदर ने बताया कि सामान कबाड़ी अनिल कुमार अग्रहरि को बेच रहे थे। चारों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। चोरी करने वालों पर कार्रवाई के लिए टीमें लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें