फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। मझवां गांव के पत्ती के पुरा में बुधवार को रात करीब आठ बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से कछवां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दो घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कछवां के जोगीपुर वार्ड निवासी श्रवण कुमार (27) अपने दो साथियों शनि कुमार (28) और विजय शंकर (29) के साथ राजगीर का काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सरावां निवासी राजू विश्वकर्मा की बाइक से पत्ती के पुरा में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से कछवां स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉक्टर ने श्रवण और विजय को ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया, जबकि राजू विश्वकर्मा को डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर और एक को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें