फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बड़ी शीतला और दुलारो मां के किए दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। आषाढ़ माह के दूसरे बुधवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने विजयपुर स्थित बड़ी माता शीतला तथा डेरवा स्थित दुलारो छोटी माता के दर्शन-पूजन किए। आसमान में बादल छाए रहने के कारण मौसम ठीक रहने से सुबह से ही श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए भीड़ पहुंच गई।
विज्ञापन

महिला श्रद्धालुओं ने कड़ाही चढ़ाकर कर हलुआ और पूड़ी तैयार कर माता को भोग लगाकर दुलारो माता तथा बड़ी माता शीतला के दर्शन-पूजन किए। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में भ्रमण कर जरूरत के सामान की खरीदारी की। मेला क्षेत्र में गंदगी के कारण लोग परेशान रहे। ज्ञात हो, आषाढ़ और सावन माह में प्रत्येक सोमवार तथा बुधवार को माता के दरबार में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। नव विवाहित दंपती सुखमय जीवन का आशीर्वाद लेने के लिए पूरे परिवार के साथ पहुंचकर दर्शन-पूजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें