फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मत्स्य विकास निगम के प्रभारी सहित तीन लोग गए जेल, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। जरगो जलाशय में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से जाल डालकर मछली पकड़ने के आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। मत्स्य विकास निगम के प्रभारी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को यह कार्रवाई की गई। इसके साथ ही मत्स्य विकास निगम के प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी नवनीत सेहरा को सोमवार की रात सूचना मिली थी कि जरगो जलाशय में जाल डालकर चोरी से मछली की निकासी कराई जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग तथा पुलिस टीम के साथ दबिश दी तो रात के अंधेरे में जलाशय से मछली निकलवाते हुए मत्स्य विकास निगम के जरगो जलाशय प्रभारी रमाकांत पांडेय, सहयोगी प्यारेलाल निवासी कुम्हिया तथा मैजिक वाहन के चालक विकास निवासी कोलना अदलहाट पकड़े गए। मौके से क्रेट में भरी मछलियां भी बरामद हुईं। मंगलवार की रात तक इस की छानबीन की जाती रही। मंगलवार को देर रात मत्स्य विभाग निगम लखनऊ के अधिशासी प्रबंधक आरएस त्यागी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मत्स्य विकास निगम के अधिशासी प्रबंधक आरएस त्यागी ने बताया कि जून से अगस्त माह तक मछलियों का प्रजनन होता है। इसलिए मछली पकड़ने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। नियमों की अनदेखी कर मछली निकलवाई गई है। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में आरोपी जरगो जलाशय के प्रभारी रमाकांत पांडेय को निलंबित कर दिया गया है तथा विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। एसडीएम चुनार नवनीत सेहरा का कहना है कि जरगो जलाशय से प्रतिबंध के बावजूद चोरी से जाल डालकर मछलियों की निकासी कराई जा रही थी। जांच के दौरान जरगो जलाशय के प्रभारी रमाकांत पांडेय की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है। विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें