राजगढ़। राजगढ़ तिराहे पर मंगलवार की सुबह एक जानवर से टकराकर जीजा-साले सहित तीन युवक गिरकर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
सक्तेशगढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार (35), भाई मनोज (30) साले लवकुश (21) निवासी मारकुंडी के साथ सोनभद्र के जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने एक ही बाइक से गए थे। राजगढ़ तिराहे के पास पहुंचे तभी पशु से टकराकर घायल हो गए। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि तीनों को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है। संवाद