फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाहन चोरी कर पशु तस्करों को बेचने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के तीन लोगों को भग्गल की मड़ई तिराहा, रैपुरिया मार्ग के पास मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया है। इसमें दो नाबालिग हैं। इनके पास से पुलिस ने चोरी के दो चार पहिया वाहन और दो बाइक बरामद किया है। मामले का खुलासा एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बुधवार को पुुलिस लाइन सभागार में किया।
विज्ञापन

चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या को मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि भग्गल की मड़ई तिराहा, रैपुरिया मार्ग के पास कुछ लोग चोरी के चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। चुनार पुलिस ने दबिश देकर तीन आरपपी शिवकुमार बिंद निवासी मछहां थाना जिगना व दो बाल अपचारी को पकड़ा। उनके पास से एक बोलेरो व एक पिकअप और दो बाइक बरामद किया गया। दो आरोपी भाग गए। गिरफ्तार शिवकुमार बिंद को जेल और दो बाल अपचारी को बाल किशोर सुधार गृह भेजा गया। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि इनका पांच सदस्यीय संगठित गैंग है। जो मिर्जापुर व प्रयागराज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वाहनों की चोरी करते हैं। चोरी के वाहनों को बिहार ले जाकर पशु तस्करों को बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें