फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 36 करोड़ से विंध्याचल के तीन प्रमुख मार्गों का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विंध्याचल व आस पास के तीन प्रमुख मार्गों का 36 करोड़ 80 लाख 64 हजार रुपये से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। धर्मार्थ योजना के अंतर्गत जिले के तीनों प्रमुख मार्गाें के चौड़ीकरण के लिए शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इस संबंध में चार मार्च को केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर की सांसद अपना दल एस अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मार्गाें के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का अनुरोध किया था। शासन स्तर पर इसकी स्वीकृति मिलने के साथ ही प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ को इस संबंध में पत्र के माध्यम से निर्देशित भी किया गया है।
विज्ञापन

दूधनाथ तिराहा से लेकर लाल भैरव मंदिर होते हुए बरतर रिताहा तक मार्ग का चौड़ीकरण और निर्माण किया जाना है। इसके साथ ही अमरावती पाषाण मार्ग (विंध्याचल अटल चौराहा से देवरहा बाबा आश्रम तक) का चौड़ीकरण व निर्माण किया जाना है। इसी प्रकार बरतर तिराहा से बंगाली तिराहा से पटेंगरा चौराहा से शिवपुर बाजार होते हुए रामेश्वर मंदिर व तारा देवी मंदिर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य जाएगा। तीनों मार्गाें के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल लागत के सापेक्ष 18 करोड़ 40 लाख 32 हजार रुपये खर्च के लिए स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से जनहित में नगर पालिका क्षेत्र से जुड़े इस कार्य के लिए धर्मार्थ कार्याें के अंतर्गत कार्य कराने का निवेदन किया था। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

इनसेट -

1- दूधनाथ तिराहा से लेकर लाल भैरव मंदिर होते हुए बरतर तिराहा तक मार्ग का चौड़ीकरण और निर्माण - कुल लागत - 908.16 लाख
2- अमरावती पाषाण मार्ग (विंध्याचल अटल चौराहा से देवरहा बाबा आश्रम तक) का चौड़ीकरण व निर्माण- कुल लागत - 1378.78
3- बरतर तिराहा से बंगाली तिराहा से पटेंगरा चौराहा से शिवपुर बाजार होते हुए रामेश्वर मंदिर व तारा देवी मंदिर मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण- कुल लागत - 1393.70
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें