फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुठभेड़ में लूट के दो इनामी समेत तीन अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल राम जन्म यादव, स्रोत पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां पुलिस ने लूट के मामले में रविवार को बरैनी में जगतानंद आश्रम के पास पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी अंतरजनपदीय बदमाश सहित तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में घायल दो आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक सहित लूट के 35 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। 29 सितंबर को कछवां थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी हूबलाल मौर्या पत्नी पार्वती देवी के साथ बैंक से 1.10 लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। मझवां गांव में पानी टंकी के पास झोले में रखा पैसा बाइक सवार छीनकर फरार हो गए। घटना में पार्वती मोपेड से गिरकर घायल हो गईं। सीओ सदर अमर बहादुर के नेतृत्व में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के बारे में पड़ताल कर रही थी। पुुलिस को सीसी टीवी फुटेज में साक्ष्य मिला था। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें लगीं थीं। पुलिस ने आरोपी सोहन प्रसाद रवानी निवासी चौबेपुर जिला वाराणसी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी थी। आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। कछवां के बरैनी स्थित जगतानंद आश्रम के पास पुलिस ने बाइक सवार रामजन्म यादव निवासी परानापुर चौबेपुर जिला वाराणसी व सुनील यादव उर्फ रिंकु यादव निवासी चौरभरवा पचोखर थाना बबुरी जिला चंदौली को पकड़ने के लिए घेरेबंदी की। दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। घायल रामजन्म व सुनील यादव को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए कछवां सीएचसी भेजा गया। सुनील के दाहिने और रामजन्म के बाएं पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपियोें के पास से दो तमंचा, दो खोखा, बाइक और लुट के 35 हजार रुपये बरामद किया।
विज्ञापन


सोहन पर 12 व रामजन्म पर दर्ज हैं 20 मुकदमें
मिर्जापुर। लूट के मामले में गिरफ्तार सोहन प्रसाद रवानी पर गाजीपुर, चंदौली और वाराणसी में 12 मुकदमें दर्ज हैं। रामजन्म यादव पर गाजीपुर, मिर्जापुर, मऊ, चंदौली और वाराणसी में 20 मुकदमें दर्ज हैं। इसमें लूट, छीनैती और गैंगस्टर के सर्वाधिक मामले हैं।



सोहन ने की थी रेकी, रामजन्म व सोहन ने की थी लूट
लूट वाले दिन सोहन ने बैंक के पास से रेकी की थी। इसके बाद रामजन्म और सोहन ने पल्सर बाइक से लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट गैंग में सोहन हमेशा रेकी का काम करता था। तीनों ने घटना वाले दिन मोबाइल का उपयोग नहीं किया था। सीसीटीवी फुटेज में सभी दिखाई दिए। बदमाशों को 25 से 30 हजार की उम्मीद थी। लूट के बाद एक लाख 10 हजार मिला। इसमें से काफी रुपये खर्च कर दिए।
विज्ञापन

लूट के बाद भाग जाते थे बिहार
लूट के आरोपी सोहन प्रसाद रवानी मूल रुप से बिहार का निवासी है। वह लंबे समय से वाराणसी के चौबेपुर में रहता था। लूट गैंग का मास्टरमाइंड है। लूट के बाद वह बिहार भाग जाता था। सोहन के भी रिश्तेदार बिहार में रहते हैं। पुलिस टीम इनकी तलाश में बिहार और बंगाल गई थी। ये सभी महिला, वृद्ध और दिव्यांग को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें