फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: झूमकर बरसे बदरा, सड़कों और गलियों में भरा रहा पानी

विज्ञापन
गोगहरा में तटबंध टूटने से मार्ग पर भरा पानी।- संवाद।
विज्ञापन
जिले में 24 घंटे से अधिक झूमकर कर हुई बारिश से शनिवार को सुबह सड़कों और गलियों में पानी भर गया। बारिश के बीच चील्ह गोपीगंज मार्ग पर पेड़ गिरने से जहां आवागमन प्रभावित रहा वहीं कई क्षेत्रों में बिजली का पोल गिरने से 24 घंटे से अधिक तक कई गांव अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

रेलवे पुल के नीचे और रोडवेज परिसर में पानी भरने से यात्रियों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ इलाकों में घर और मकान गिरने से कुछ लोग घायल भी हुए जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोपहर बाद सूर्य देव के हुए दर्शन से लोगों ने राहत की सांस ली।
जिले में कुल 386 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे अधिक चुनार 140 और सदर तहसील क्षेत्र में 110 मिलीमीटर हुई बारिश रिकार्ड की गई। इसी तरह लालगंज 102 और मड़िहान तहसील क्षेत्र में 34 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

रात भर हुए बारिश के बाद शनिवार की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर, मंडलीय अस्पताल, रोडवेज परिसर, आवास विकास कालोनी, डंगहर, विकास भवन परिसर के अलावा रमईपट्टी कनौराघाट मार्ग पर पक्कापोखरा से अर्जुनपुर तक पानी भरा रहा।
सरैया बाजार सहित मिर्जापुर भटौली मार्ग पर जगह-जगह पटरियों पर पानी भरा रहा। बारिश के बीच नटवां रेलवे पुल के नीचे पानी भरने से रात में आवागमन प्रभावित रहा। विंध्याचल, रेहड़ा चुंगी, दूधनाथ रेलवे पुल के नीचे पानी भरने से राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
बारिश के चलते मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग, मिर्जापुर-औराई मार्ग पर भी सड़क सहित पटरियों पर जगह-जगह पानी भरा रहा। सक्तेशगढ़ : बारिश के बीच नुनौटी रेलवे पुल के नीचे पानी भर जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्कूली छात्राओं को जान हथेली पर लेकर रेलवे ट्रैक आरपार करना पड़ा। जिगना : पूरी रात झमाझम बारिश के बार शनिवार दोपहर बार धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस किया। बहरहाल रुक रुक कर क्षेत्र में पानी की फुहार पड़ी।
पड़री : क्षेत्र में बीती रात चौबिस घंटे से बारिश अनवरत जारी रहा। पानी से भरे धान के खेत देख किसानो के चेहरे खुशी से खिल उठे। हालांकि बारिश से अगैती खेती करने वाले किसानों को नुकसानी का सामना करना पड़ा। बालियों से लदे धान की फसल गिरने की खबर है।
सीखड़ : लगातार क्षेत्र में हो रही बरसात से मिर्च की फसल पानी में डूब गई है। मिर्च की खेत में पानी भरने से फसल गलने का खतरा बढ़ गया। किसान प्रमोद सिंह, भोलइ सिंह और यशपाल पांडेय ने बताया कि कई बीघे क्षेत्र में लगी मिर्च की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।


गिरे घर और दावार, पेड़ गिरने से आवागमन रहा प्रभावित
बीती रात तेज बारिश के चलते अलग-अलग क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने से कई परिवार बेघर हो गए। पेड़ गिरने से गोपीगंज-चील्ह मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस प्रशासन के सहयोग से ग्रामीणों ने किसी तरह से डालियों को काटकर अलग किया तब आवागमन बहाल हुआ।

जमालपुर : गौरी गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर की चारदीवारी शुक्रवार की देर रात्रि भारी बरसात के बीच भरभराकर गिर पड़ी। उसका मलबा सड़क पर फैलने से आवागमन प्रभावित रहा।
राजगढ़ :
थाना क्षेत्र के धनसिरिया के नौडिहवा बस्ती में चार कमरों का बना कच्चा मकान गिर गया। रात्रि बिताने के लिए बड़ेलाल अपने पत्नी को लेकर घर से दूर अपने रिश्तेदार के पास शरण लिया। मकान गिरने से घर के अंदर रखा रोजमर्रा की सामग्री गेहूं, चावल, कपड़े, बिस्तर, चारपाई मलवे के अंदर दब गया।
बारिश के बीच बिजली पोल पर पेड़ो की डालियां टूटकर गिरने तो कहीं पर पोल गिरने से अगल-अगल क्षेत्रों में 24 से लेकर 36 घंटे तक बिजली व्यवस्था चरमराई रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भीषण बारिश के बीच अंधेरे में ही रात व्यतीत करना पड़ा।
पटेहरा, दीपनगर विद्युत पावर हाउस से बिजली सप्लाई व्यवस्था 36 घंटे से बाधित है। पावर हाउस दीपनगर को 33 हजार बोल्टेज की सप्लाई गुरुदेव नगर से मिलती है। मामूली हवा में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
बिजली सप्लाई बाधित होने पर जवाहर नवोदय विद्यालय, सिरसी पंप कैनाल, हर घर नल से जल देने का कार्य भी बाधित हो गया। जमालपुर :
तेज बारिश के चलते नरायनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई पोल गिरने से 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है।
जमालपुर विद्युत उपकेंद्र के चार फीडरो से जुड़े 70 गांवों के लोग अंधेरे में रहे। शनिवार को बिजली विभाग के कर्मी पोल खड़ा करने में जुटे रहे।

हलिया : बारिश के दौरान 24 घंटे से बिजली न होने के कारण लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश रहे।
बिजली के अभाव में कई गांवों में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। अदवा हलिया, देवरी, कोटाघाट सभी फीडर में रात से ही बिजली गुल रही। चुनार, दशहरा की रात से ही क्षेत्र में बिजली गायब रही।
शुक्रवार को बारिश और हवाओं के चलते नगर की आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। शुक्रवार को लगभग 22 घंटे तक अंधेरे में डूबे रहे। बिजली के चलते नगर की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। जो शनिवार को दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद लोग राहत में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें