फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में तीन घायल, आठ पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के सोठिया खुर्द गांव में रविवार की सुबह बच्चों के विवाद में दो भाइयों में लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों का उपचार पीएचसी हलिया में कराया है। हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया खुर्द निवासी अमरनाथ व पंडित दोनों सगे भाइयों के बीच रविवार की सुबह बच्चों के विवाद में लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। इसमें प्रथम पक्ष से अमरनाथ, उसकी पत्नी राजकुमारी व दूसरे पक्ष से पंडित घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करते हुए घायलों का उपचार पीएचसी हलिया में कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें