फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के समेरा गांव निवासी एक विवाहिता ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया। आरोप लगया कि शादी तीन मार्च को हुई थी। बताया कि वह ससुराल में थी। पति के मोबाइन पर एक फोन आया। फोन उठाया तो महिला ने कहा कि वह उसके पति की प्रेमिका है। तभी पति आ गए। उसने मोबाइन छिनकर फोन उठाने पर डांटा और पिटाई की। आरोप लगाया कि पति चार दिनों से पिटाई कर रहा है। किसी तरह से 112 पर सूचना दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दूसरा मामला हलिया थाना क्षेत्र के इंद्रवार गांव का है। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति से उसने प्रेम कर शादी किया। उससे एक पुत्री है। आरोप लगाया कि पति अब दूसरी शादी करने जा रहा है। दुसरी शादी रोकवाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें