फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में मिले तीन संक्रमित, एक्टिव केस 27

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सोमवार और मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमित मिले। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 3496 हो चुकी है। मंगलवार को तीन के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 3422 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 27 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय तीन मरीज हैं। 23 लोग होम आइसोलेशन में है। एक दूसरे जिले में भर्ती है। कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को 1235 की रिपोर्ट आई है। इसमें राजपुर आमघाट से एक पुरुष, मुंहकुचवा से एक महिला, पक्का पोखरा ब्रहृमपुरी कालोनी से एक पुरुष संक्रमित हैं। जिले में अब तक तीन लाख 99 हजार 47 का सैंपल लिया जा चुका है। तीन लाख 97 हजार 543 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 506 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 32 हजार 259 की एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 15 हाट स्पाट है। 10 ग्रामीण और पांच शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें