फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से दो मजदूरों समेत तीन की मौत, मजदूरों की पत्नियां भी झुलस गईं

Tue, 12 Sep 2023 10:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले में सोमवार को हुई बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए। अदलहाट थाना क्षेत्र के धोबही गांव के सिवान में बिजली गिरने पर दो मजदूरों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मिर्जापुर में बिजली गिरने से तीन की मौत - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में सोमवार को हुई बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए। अदलहाट थाना क्षेत्र के धोबही गांव के सिवान में बिजली गिरने पर दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनाें मजदूरों की पत्नियां भी झुलस गईं। उनका उपचार चल रहा है। कछवां थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में बिजली की चपेट में आने से एक चरवाहे की मौत हो गई और और किशोर झुलस गया। जमालपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव में बिजली की चपेट में आकर महिला झुलस गई। शेरवां चौकी क्षेत्र में भैंस की मौत हो गई।

विज्ञापन


अदलहाट थाना क्षेत्र के धोबहीं गांव निवासी साबू लाल (58) व उनकी पत्नी तेतरा देवी (55) गांव के ही सुनील कुमार बिंद (28) व उनकी पत्नी कल्लो देवी (25) गांव के बगल के सिवान में खेत में काम करने गए थे। सोमवार की शाम अचानक गरज तड़क के साथ बारिश होने लगी। सुनील और उनकी पत्नी बारिश से बचने के लिए एक आम के पेड़ के नीचे चले गए। साबू लाल और उनकी पत्नी सिवान से घर की ओर लौटने लगे। तभी बिजली गिरने से सभी चपेट में आ गए। बगल के खेत में काम कर रही सुनील की बड़ी भाभी चमेला देवी ने गांव में आकर परिजनों को सूचना दी।

परिजन चारो लोगों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख सभी को बीएचयू रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों की टीम ने साबू लाल व सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक की पत्नियों का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंच कर जांच पाताल में जुट गए है। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि बिजली के चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। दो महिलाएं झुलसी हैं। जिनका इलाज बीएचयू वाराणसी में चल रहा है।

विज्ञापन

उधर, कछवां थाना क्षेत्र रामापुर गांव के गांव निवासी दुखी प्रसाद सरोज (65) और पंकज सरोज (15) पुत्र दिनेश सरोज सुबह 11 बजे घर से गायों को लेकर चराने के लिए निकले थे। शाम को मौसम बदलने लगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश होने पर दुखी ने गाय को घर की ओर हांक कर जाने की कोशिश की, तभी उनके पास बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दुखी प्रसाद सरोज गंभीर रूप से झुलस गए। उनके साथ गाय चरा रहे पंकज सरोज भी झुलस गए। दुखी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बिजली गिरने पर आस-पास के लोग और चरवाहे दौड़कर उनके पास पहुंचे। दोनाें को रामपुर गांव लेकर आए। उसके बाद कछवां क्रिश्चियन अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने दुखी को मृत घोषित किया। पंकज का उपचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। जमालपुर, थाना क्षेत्र के करजी गांव में सोमवार की शाम अनीता (30) पत्नी भरोस घर के बरामदे में बैठी थी। शाम को बरसात के दौरान गिरी बिजली से झुलस गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए धोबही गांव स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें