मिर्जापुर। इलाहाबाद बैंक रिटायरिज एसोसिएशन मिर्जापुर यूनिट की बैठक इंडियन बैंक शाखा परिसर में रविवार को आयोजित हुई। अध्यक्षता जेपी उपाध्याय ने व संचालन सुरेश पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि आर एस मिश्रा, वाराणसी व जी पी शर्मा प्रयागराज के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में सभाजीत पांडेय नें अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में बैंक के रिटायरिज कर्मचारियों के पेंशन, फैमिली पेंशन अपडेशन के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम को राजीव रंजन, बी बी लाल, भूपेश चंद जायसवाल व दशरथ ने संबोधित किया। साथ ही 15 व 16 मार्च को बैंक की ओर से किए जा रहे हड़ताल को पूर्णतया सफल बनाने का निर्णय लिया। इस दौरान केदारनाथ, सविता, शिव प्रसाद पांडेय, लिपिका राऊत, लक्ष्मी नारायण, बाल कुमार, धनंजय राय, अरुण कुमार सिंह, कैलाश नाथ दुबे आदि उपस्थित रहे।