फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से तीन की मौत, नौ मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को कोविड से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। नौ लोग संक्रमित मिले और छह के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में एक्टिव केस 71 है। नौ संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 916 हो चुकी है। छह लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद अब तक 10 हजार 747 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में तीन लोगों की कोविड से मौत हो गई। इसमें नगर के रमईपट्टी निवासी 68 वर्षीय वृद्ध, 60 वर्षीय हरसिंहपुर चील्ह निवासी वृद्ध की बीएचयू के एल-टू अस्पताल में मौत हुई। चुनार के रामपुर निवासी 86 वर्षीय वृद्ध की वाराणसी के डीआरडीओ अस्पताल में मौत हुई है। जिले में अब तक 98 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 58 लोग होम आईसोलेशन में है। 11 दूसरे जिले में भर्ती है। दो मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को पांच हजार 829 की रिपोर्ट आई है। इसमें नौ पुरुष संक्रमित मिले है। जिले में अब तक पांच लाख 60 हजार 974 का सैंपल लिया जा चुका है। पांच लाख 56 हजार 863 की रिपोर्ट आई है। चार हजार 111 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख 40 हजार 77 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 68 हाट स्पाट है। 52 ग्रामीण और 16 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

.............................................................
कोरोना मीटर
................................
संक्रमित मिले- 09
स्वस्थ्य हुए- 06
आज मौत- 03
कुल संक्रमित- 10916
अब तक स्वस्थ- 10747
अब तक मौत-98
एक्टिव केस-71
हाट स्पाट- 68
एल-टू- आईशोलेशन- 00
होम आईसोलेशन- 58
.................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें