फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला में आलू मिल के पास बिजली का तार गिरने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिलजी के पोल से टकरा गया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था। मिर्जापुर के देहात कोतवाली के नुवाव गांव निवासी 27 वर्षीय पुत्र सर्वेश पुत्र नन्हकुल्ली शनिवार शाम मिर्जापुर की तरफ से बिना हेलमेट के पटेहरा की तरफ आ रहा था। जैसे ही पटेहरा आलू मिल के पास पहुंचा था कि अचानक सड़क पर बिजली का तार गिर गया। बाइक सवार तार से बचने के चक्कर में सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शव की शिनाख्त करा कर परिजनों को सूचना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें