देहात कोतवाली क्षेत्र के बिकना गांव के पास हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
मड़िहान थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी प्रदीप (19) पुत्र मनोज कुमार, राजेश कुमार (32) पुत्र संतलाल निवासी बिसहार करमा सोनभद्र और प्रवेश (24) पुत्र संतलाल निवासी बिसहार करमा के साथ मड़िहान थाना क्षेत्र के गहिरा से देहात कोतवाली क्षेत्र के टेढ़वा गांव में आई बारात में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहे थे। बाइक सवार करनपपुर चौकी क्षेत्र के बिकना गांव हाईवे पर पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे बरातियों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।