मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कंतित काल भैरव मंदिर के पास से शुक्रवार को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों चोरों को जेल भेज दिया।
एसआई केदारनाथ मौर्या को मुखबिर से सूचना मिली कि काल भैरव मंदिर कंतित के पास कुछ लोग बाइक खरीदने व बचेने का सौदा कर रहे। मोटर साइकिल चोरी की लग रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कंतित पेट्रोल पंप के पास बाइक के साथ खड़े तीन लोगों को घेरेबंदी कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में सरफराज उर्फ इमरान निवासी छेड़ीबारी थाना ज्ञानपुर भदोही, आबिद निवासी जमुई मुहल्ला थाना कोतवाली भदोही, मो. ताज निवासी जमुन बौलिया अंबर निम थाना कोतवाली भदोही है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की है। जिसको शहर के पुतली घर शास्त्री ब्रिज के पास से चोरी किए थे। बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदल कर फर्जी लिखवा दिए थे। बाइक बेचने के लिए लाए थे। बाइक चोरी का मुकदमा कटरा कोतवाली में दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया।