फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साढ़े छह करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, एक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक के पास शनिवार की रात पुलिस ने दबिश देकर एक घर से साढ़े छह करोड़ की हेरोइन के साथ दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। भोर में आरोपी को लेकर पुलिस बड़ी बसही में मादक पदार्थ बरामद करने पहुंची तो वहां छिपाकर रखे तमंचे से आरोपी ने फायर किया। इस दौरान एक सिपाही गिरकर घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि तुलसी चौक निवासी नन्हें कसेरा के घर राजगढ़ से एक तस्कर हेरोइन लेने आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर दी। तस्कर जब हेरोइन लेने उसके घर पहुंचा तो कटरा कोतवाल अजीत सिंह, शहर कोतवाल नीरज पाठक की टीम ने छापा मार दिया। घर से 762 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने नन्हें कसेरा, उसकी पत्नी रूपा और राजगढ़ से हेरोइन लेने आए प्रमोद सोनकर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में नन्हें कसेरा ने बताया कि उसने बड़ी बसही के पास और मादक पदार्थ रखा है। पुलिस रविवार को भोर में करीब चार बजे उसे लेकर वहां पहुंची। बताए गए स्थान पर हेरोइन तो नहीं मिली लेकिन नन्हें ने वहां छिपाकर रखे गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगा। गोली से बचने में आरक्षी नितेश कुमार गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने नन्हें कसेरा के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद घायल नन्हें और सिपाही को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। इलाज के बाद नन्हें को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

...
वर्जन
पुलिस ने तस्कर के घर पर दबिश देकर साढ़े छह करोड़ की हेरोइन बरामद की है। पूछताछ के बाद उसके बताए स्थान पर उसे लेकर पुलिस पहुंची, जहां छिपाकर रखे असलहे से तस्कर ने फायर कर दिया। पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के दाएं पैर में लगी। मुठभेड़ के दौरान गिरकर एक सिपाही घायल हुआ। - नितेश सिंह, एएसपी सिटी

.......................................................

गाजीपुर से लाता था हेरोइन, फिर यहां बेचता था
मिर्जापुर। नन्हें पहले कसरहट्टी में रहता था। कुछ वर्षों से वह तुलसी चौक में परिवार के साथ रहने लगा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह गाजीपुर के दिलदार नगर से हेराेइन लाता था। वह कई वर्षों से हेरोइन बेचने के धंधे में लिप्त है। शहर कोतवाली समेत अन्य थानों में उसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। वह राजगढ़ के छोटे तस्करों को हेरोइन बेचता था। संवाद
.............................................
नमकीन के पैकेट में भरकर टिन के बाॅक्स में रखी थी हेरोइन
पुलिस ने जब नन्हें के घर में दबिश दी थी तो वह प्रमोद सोनकर को हेरोइन देने की तैयारी में था। पुलिस ने उसके घर को चारों ओर से घेर लिया था। टीम में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। उसने नमकीन के पैकेट में छिपाकर टिन के बाॅक्स में हेरोइन रखी थी।
..............................................
विंध्याचल के हेरोइन तस्करों पर कब होगी कार्रवाई
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र में गांजा, हेरोइन समेत अन्य मादक पदार्थों की खूब ब्रिकी होती है। कुछ माह पहले मंडलीय अस्पताल में कार्यकर्ता को देखने आईं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी विंध्याचल पुलिस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि पुलिस काे मादक पदार्थ बिकवाने से फुर्सत नहीं है। उसके बाद भी विंध्याचल क्षेत्र में तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। देहात कोतवाली के चंदईपुर के गांजा तस्कर, शहर कोतवाली के कजरहवा पोखरा निवासी हेरोइन तस्कर को पुलिस नहीं पकड़ सकी है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें