फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख के मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध चलाए गए अभियान में पुलिस ने बुधवार की सुबह कई इलाकों में दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की तीस ग्राम हेरोइन व एक किलो सात सौ ग्राम गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मादक पदार्थों की बिक्री के लिए अहरौरा क्षेत्र में आए हुए हैं। उनको चिह्नित करने के लिए टीम गठित की गई। चेकिंग के दौरान क्षेत्र के रवानी टोला स्थित बूढ़ा देई इलाके के पास से उप निरीक्षक गिरेंद्र कुमार राय ने वजीर पुत्र जाबिर को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उसके पास से पॉलिथीन में 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया। इसी तरह से नगर चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह ने खासडीह इलाके से एक किलो सात सौ ग्राम गांजा के साथ सुधांशु यादव निवासी पट्टी कला व हरिशंकर मिश्रा निवासी दुर्वासा का पूरा थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें