फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी के पक्ष में उतरे वीडीओ, निलंबन वापस नहीं हुआ तो होगा आंदोलन.

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। स्थानीय विकास खंड के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने बुधवार को परियोजना निदेशक एवं खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपकर सचिव राहुल सिंह का निलंबन वापस करने की मांग की। कहा निलंबन वापस नहीं किया गया तो 19 जुलाई से कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त विकास आयुक्त विंध्याचल मंडल सुरेश मिश्रा ने विकास खंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत धुरकर में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासों को पूर्ण न होने पर ग्राम विकास अधिकारी राहुल सिंह को मंगलवार को निलंबित कर दिया था। विरोध जताने वालों में पंकज कुमार वर्मा, सौरभ पांडेय, राहुल सिंह, दीपक त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, विवेक सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, विजय प्रताप, कृष्ण लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें