चील्ह थाना क्षेत्र में पकड़े गए गांजा तस्कर। स्रोत- पुलिस
लखनऊ के रहने वाले हैं तीनों, चिल्ह के जगापट्टी स्थित बाबा ढाबा के पास पकड़े गए
चील्ह। थाना क्षेत्र के जगापट्टी स्थित बाबा ढाबा के पास रविवार को पुलिस ने 37 किलो 950 ग्राम गांजे के साथ तीन को गिरफ्तार किया। तस्करी में इस्तेमाल पिकअप और स्विफ्ट कार भी बरामद की गई। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान अफजल निवासी बालागंज मरी माता मंदिर, वाहिद अंसारी निवासी मल्लपुर आदर्श नगर और सूरज पाल चौरसिया निवासी राजा बिहार कॉलोनी के रूप में हुई है। तीनों लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं।
एएसपी सिटी याेगेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने जगापट्टी में घेराबंदी कर दो वाहनों में सवार तीन लोगों को पकड़ा। तलाशी में वाहनों में छिपाकर रखा गया 37 किलो 950 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने मामले में चील्ह थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। तस्करी में इस्तेमाल पिकअप और स्विफ्ट कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।