29 साल पुराने मामले में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई कार्रवाई, एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के चलते मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के 29 साल पुराने मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम न्यायालय की न्यायिक अधिकारी पल्लवी सिंह ने दोषी चेखुरी निवासी भस्मा को दोषी करार दिया। दोषी को तीन वर्ष पांच महीने 29 दिन की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं देने पर दोषी को एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
कोतवाली देहात में वर्ष 1996 में दर्ज चेखुरी निवासी भस्मा के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले में पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उनकी गवाही कराई। सरकारी अधिवक्ता ने गवाह व साक्ष्य प्रस्तुत कर आरोपी को सजा देने की अपील की।