फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इस बार भी प्लास्टिक मुक्त होगा विंध्याचल नवरात्र मेला क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र मेला 22 सितंबर से शुरू होगा। इस बार भी संपूर्ण मेला क्षेत्र प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले की तैयारी को देखते हुए जिला पंचायत राज विभाग की ओर से सिटी, कोन व छानबे ब्लॉक से 45 से 50 की संख्या में टीम बनाकर सफाईकर्मी मेला क्षेत्र की सफाई में जुट गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया संपूर्ण मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। पिछले नवरात्र में चार जोन और आठ सेक्टरों में संपूर्ण मेला क्षेत्र को बांटकर सफाई कार्य कराया गया था। उसी तरह इस बार शारदीय नवरात्र मेले में साफ-सफाई कराई जाएगी। विभिन्न ब्लॉकों से आठ सौ की संख्या में सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रत्येक जोन व सेक्टर में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि सभी अधिकारियों के स्थान सुनिश्चित किए जाएंगे। सफाई कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सफाईकर्मियों के साथ ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें