मिर्जापुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बारिश कम होने के कारण अधिकारियों को सूखा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सूखे से प्रभावित किसानों को मिले। गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद विद्युत निगम समय से उसे नहीं बदलता है। इस समस्या का समाधान करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि चक मार्गों को अभियान चलाकर कब्जे से मुक्त कराने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को महिला सशक्तिकरण के लिए विद्युत सखी, कृषि सखी और महिला समूहों को प्रोत्साहित करने को कहा।
कमिश्नरी सभागार में बैठक करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी गहरी पैठ बना चुके मादक पदार्थों के कारोबारियों के प्रति सख्त नजर आए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाएं। कहा कि प्रदेश भू माफिया, ड्रग माफिया, खनन माफिया, नकल माफिया, शराब माफिया आदि से मुक्त होना चाहिए।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई में अच्छा प्रदर्शन करेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक वेंडिंग जोन का निर्धारण नहीं हो जाता है, तब तक जो व्यवसायी जहां दुकान लगा रहे हैं, वहीं लगाएंगे। उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। जो भी शिकायत होगी, उसे दूर किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री से रेहड़ी पटरी व्यवसायियों ने मुलाकात की थी।