फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर में किशोरी से दुष्कर्म का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली पुलिस ने शनिवार को वाराणसी के रामनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में किशोरी से दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति कराए जाने के मामले में तीसरे आरोपी को वाराणसी के विशेश्वरगंज के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

21 जुलाई को चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी चचेरी बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किशोरी से गांव की ही एक युवती वाराणसी के रामनगर में ले जाकर पार्लर में काम के बहाने नशा देकर वेश्यावृत्ति कराने लगी। किसी तरह किशोरी वहां से भाग कर रामनगर पुलिस के पास पहुंची। रामनगर पुलिस ने किशोरी को चुनार पुलिस को सौंप दिया। चुनार पुलिस ने मेडिकल और 164 का बयान कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों ब्यूटी पार्लर संचालिका व अजीत कुमार साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस किशोरी से दुष्कर्म करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। चुनार कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने फरार चल रहे विनोद शर्मा निवासी शिवपुर, लालजी कुंआ, थाना शिवपुर वाराणसी को विश्वेरगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें