फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खेत में पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। खेत की जोताई कर घर लौटते समय शुक्रवार की देर रात ममरी गांव के सामने ट्रैक्टर पलटने से पचोखरा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। चालक रात भर ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। सुबह सीवान की ओर गए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पलटा देखकर पुलिस ओर परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी अजय पुत्र राजकुमार इसी वर्ष नया ट्रैक्टर लिया था। खेतीबाड़ी के साथ बैंक का कर्ज चुकाने के लिए किराए पर ट्रैक्टर चलाता था। छोटा भाई 24 वर्षीय अनूप शुक्रवार को जोताई करने गया था। घर वापस लौटते समय ममरी गांव के सामने पहुंचा ही था, तभी मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत में पलट गया। इससे चालक अनूप ट्रैक्टर के नीचे दब गया। रात होने की वजह से घटना की जानकारी नहीं हो सकी। परिजन रात में घर न आने परेशान थे, पर घटना स्थल पर कोई नहीं पहुंच सका। घटना की जानकारी हुई होती तो अनूप की जान बच सकती थी। सुबह गांव के युवा दौड़ने गए तब शव पड़ा देख कर पुलिस और परिजनों को सूचना दिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीणों की मदद से किसी तरह ट्रैक्टर को हटवाकर उसे अस्पताल ले गए, तब तक काफी देर हो चुकी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें