फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर चोरों ने 50 हजार का जेवर किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के नदीहार बाजार में मंगलवार की रात आभूषण की एक दुकान में सेंध लगाकर चोरी की गई। बुधवार की सुबह 9 बजे मालिक ने दुकान खोली तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के पुरैनिया गांव निवासी मुकेश कुमार सोनी की नदीहार बाजार में पन्ना ज्वेलरी नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की शाम वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए। रात में किसी समय चारों ने सेंध लगाई। काउंटर में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। बुधवार की सुबह दुकान पहुंचे मुकेश को चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंच कर राजगढ़ चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें