फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी और गहने उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव का परिवार दर्शन करने गया था। खाली घर में छत के रास्ते चोर दाखिल हुए और गेहूं, गैस सिलिंडर, नगदी और जेवरात समेट ले गए। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को पुलिस को घटना की जानकारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगापुर निवासी भोलानाथ ने बताया कि वह परिवार के साथ 17 जुलाई को मैहर दर्शन करने गया था। वहा से आने के बाद अपने मामा के घर चला गया था। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे घर आया। मुख्य दरवाजे का ताला खोल कर अंदर गया तो कमरे का ताला टूटा था। उसमें रखी चांदी का हसुली, छागल, मेहंदी, तीन हजार रुपये नकद, गैस सिलिंडर, तीन बोरी गेहूं सहित अन्य सामान चोर ले गए हैं। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें