फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक डिग्री पारा लुढ़का पर उमस से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सावन में बारिश की जगह तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। एक हफ्ते से लगातार धूप निकल रही है तो कभी बादल छा जाते हैं। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वहीं, उमस इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि कूलर-पंखे बेअसर साबित हो रहे हैं। दिन-रात लोग पसीना पोछ रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। बाद में तेज धूप निकलने से उमस बेतहासा बढ़ गई। इससे एक डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन उमस से राहत नहीं मिली। पिछले पांच दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 20 और 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 20 जुलाई को न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री पहुंच गया था। 23 जुलाई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जबकि 24 जुलाई को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क कर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें