फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेड़ों के नीचे बसों का करते हैं इंतजार, दुकानों से खरीदते हैं पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/विंध्याचल। भीषण गर्मी के बाद रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विंध्याचल, मड़िहान, चील्ह और जिगना समेत कई बस अड्डों पर न तो छाया की व्यवस्था है और न पेयजल की। ऐसे में यात्रियों को पेड़ों के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। प्यास लगने पर दुकानों से पानी खरीदते हैं।
विज्ञापन

विंध्याचल में दर्शन पूजन के लिए रोज हजारों श्रद्धालु आते है। यहां बस अड्डे पर न तो शेड है और न बेंच व कुर्सियां है। परिसर में लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब है। पूर्व में परिवहन मंत्री रहे स्वतंत्र देव सिंह ने करोड़ों रुपये से बस अड्डक का उच्चीकरण कराया था। यात्रियों के लिए टिन शेड, पंखा, बैठने के लिए स्टील की कुर्सियां, हैंडपंप और वाटर कूलर की व्यवस्था की गई थी।
देखरेख के अभाव में सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई हैं। एक हैंडपंप खराब है तो वाटर टैंक बंद पड़ा है। आसपास शराब शीशियां और गंदगी बजबजा रही है। टिन शेड तो है लेकिन पंखे नहीं लगे। ऐसे में यात्री पेड़ की छांव में बैठकर बस का इंतजार कर रहे हैं। नवरात्र में हर बस यहां आती है। नवरात्र बीतने के बाद सिर्फ वाराणसी, भदोही, जौनपुर के लिए बसें उपलब्ध रहती हैं। प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ के लिए अटल चौक जाना पड़ता है।
विज्ञापन

मड़िहान : यह बस स्टैंड के बजाय बसें दुकानों और ढाबा के सामने खड़ी होती हैं। जहां बस खड़ी होती है, वहां दुकानदार चालक परिचालक को निशुल्क खाने-पीने की व्यवस्था करता है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क अथवा दुकानों के पास खड़े होकर लोग बसों का इंतजार करते हैं।

चील्ह : चील्ह-औराई और चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। 10 किलोमीटर टेढ़वा पुलिस चौकी तक यात्रियों के लिए न तो छाया की व्यवस्था है न पेयजल की। चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर सरकारी बसें ही नहीं चलतीं।
जिगना : मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जनपद की सीमा तक जहां भी बस स्टैंड बनाए गए हैं, वहां रोडवेज की बसें नहीं रुकतीं। चालक-परिचालक अपनी सुविधा के अनुसार दुकानों के सामने बस रोकते है। यात्रियों को धूप में बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें