फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न खेलो में छात्रावास के लिए होगा चयन-ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में बालक-बालिकाओं के चयन के लिए चयन-ट्रायल होना है। जनपद और मंडल स्तरीय चयन परीक्षण राजकीय पॉलिटेक्निक मैदान बथुआ में सुबह नौ बजे से होगा। यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार ने दी।
विज्ञापन

बताया कि जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी मंडलीय चयन परीक्षण व मंडल पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। आवेदन के लिए अभ्यर्थी जिला या मंडलीय खेल कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। फार्म का शुल्क दस रुपये है। बताया कि जिम्नास्टिक, तैराकी में 12 वर्ष के खिलाड़ी का ट्रायल होगा। इसमें बालक वर्ग 11 अप्रैल और बालिका वर्ग के लिए 12 अप्रैल को ट्रायल लिया जाएगा। कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस में 15 वर्ष के खिलाड़ी शामिल होंगे। बालक वर्ग का ट्रायल 13 और बालिका वर्ग का 15 अप्रैल को ट्रायल होगा। क्रिकेट में 15 वर्ष के खिलाड़ी 16 अप्रैल को ट्रायल देंगे। कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी के लिए 15 वर्ष की आयु मान्य होगी। बालक वर्ग के लिए 16 और बालिका वर्ग के लिए 17 अप्रैल को ट्रायल होगा। एथलेटिक्स और हैंडबाल के लिए बालक वर्ग 18 और बालिका वर्ग 19 अप्रैल को ट्रायल देंगी। बाक्सिंग और जूडो में बालक वर्ग 18 अप्रैल को ट्रायल देखा। जन्मतिथि प्रमाण पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रमाणित हो। यह संभव न हो तो स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र व अभ्यर्थी के माता-पिता द्वारा जन्मतिथि के संबंध में नोटरी शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें