फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीनों में बनाएं क्षतिग्रस्त सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पर मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने सभासदों एवं गंगा प्रदूषण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने गंगा प्रदूषण के अधिकारियों को पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को दुरुस्त करने के लिए दो महीने का समय भी दिया है। गंगा प्रदूषण द्वारा ही नगर में अमृत योजना के तहत सीवर और पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।दोनों ही कार्यों की प्रगति रिपोर्ट को लेकर नपाध्यक्ष ने कार्यों की समीक्षा की। अमृत योजना के अंतर्गत नगर में सीवर लाइन बिछाई जानी है। नगर की कई गलियों में अब तक सीवर न होने के कारण कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। नगर के गोसाई तालाब और बथुआ वार्ड में सीवर बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कहा कि नगर में जल्द ही इन गलियों और सड़कों पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। जिससे नगर की जनता की एक और समस्या का निदान हो जाएगा। गंगा प्रदूषण को 2023 तक नगर में सीवर लाइन बिछाने के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सभासदों के साथ अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश, नगर अभियंता विपि न मिश्रा, जलकल अभियंता सुधीर वर्मा, अवर अभियंता सुनील मौर्या, मनोज सोनकर, जटा पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें