त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीटों के आरक्षण पर 112 आपत्तियां प्राप्त हुई।
आपत्तियों का निस्तारण 14 व 15 सितंबर को होगा। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
आरक्षण निर्धारण होने के बाद चुनाव में उम्मीदवारों की सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को आरक्षण की आपत्तियों को लेकर गहमा गहमी का माहौल बना रहा। जिले के विभिन्न भागों से अपनी अपनी आपत्तियां लेकर ग्रामीण डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे।
सभी ग्रामीण अपने अपने तरीके से आरक्षण को सही गलत बता रहे थे। सीटो के आरक्षण की घोषणा होने के बाद ही जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर दूबे ने बताया कि जिला पंचायत के लिए 49 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 63 सहित कुल 112 आत्तियां प्राप्त हुई हैं।
आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।
इनसेट
विकास खंड नरायनपुर के रजौली गांव के लोगों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर मतदाता सूची में नाम काटने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
आरोप लगाया कि बीएलओ की मिलीभगत से कुछ लोगों ने लगभग 82 लोगों का नाम कटवा दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कटे हुए नामों को मतदाता सूची में डलवाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कहा कि बीएलओ के यहां संसोधित लिस्ट देखा तो पता चला कि संशोधन कि पहले जिन लोगों के नाम सूची में थे उनके भी कट गए हैं। इससे उनको आशंका है कि किसी की मिलीभगत से ऐसा किया जा रहा है।
इस दौरान बृजेश सिंह, नारसिंह, बुद्घू सिंह, रामलता आदि शामिल रहे।