फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 13 हजार 188 बच्चे मिले अति कुपोषित

Fri, 11 Sep 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए गुरुवार को विशेष वजन अभियान चलाया गया। जिसमें एक लाख 33 हजार 105 बच्चों में से 89 फीसदी बच्चों का वजन लिया गया। जिसमें से 13 हजार 188 बच्चे अतिकुपोषित मिले। जिलाधिकारी ने अति कुपोषित बच्चों का पोषाहार बढ़ाने और समुचित ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

 
 जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने नगर परियोजना के संकट मोचन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान लक्ष्मी देवी और सहायिका गीता देवी मिली। केंद्र पर 100 बच्चों का वजन किया गया। जिसमें से 71 बच्चे हरे, 26 बच्चे पीले और तीन बच्चे लाल श्रेणी के मिले। जिलाधिकारी ने अति कुपोषित बच्चों को सेब वितरित किया। मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने गोद लिए गांव मड़िहान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र मड़िहान बाजार में कार्यकत्री और सहायिका आठ बच्चों के साथ मिलीं।

केंद्र पर दस प्रतिशत बच्चों का वजन हो चुका था। सीडीओ ने कई बच्चों का वजन खुद किया। सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र हरिहरा और बसहीं का निरीक्षण किया। बसहीं में कार्यकत्री तीन बच्चों के साथ मिली। निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी मड़िहान दिलीप कुमार पांडेय ने आंगनबाड़ी केंद्र के बारे में जानकारी दी। उसके बाद सीडीओ ने जमालपुर विकास खंड में विशेषसरपुर के दो केंद्रों का निरीक्षण किया। एक केेंद्र पर 33 तथा दूसरे केंद्र पर 45 बच्चों का निरीक्षण किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरमीत गुप्ता ने विकास खंड पहाड़ी के टौंगा गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका उपस्थित मिलीं। केंद्र पर वजन नहीं होने पर कार्यकत्री की मानदेय सेवा समाप्त करने का निर्देश बाल विकास अधिकारी पहाड़ी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें