फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सुबह में छाई धुंध, 10 बजे के बाद निकली तेज धूप

विज्ञापन
सुबह कोहरे के बीच सड़क पर गुजरता बाइक सवार।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। तीन दिन तक हुई झमाझम बारिश के बाद बुधवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहा। रमईपट्टी कनौरा घाट मार्ग सहित जनपद के कुछ क्षेत्रों में दिन की शुरुआत कोहरे से हुई। 10 बजे के बाद तेज धूप के कारण दिनभर उमस रही। 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर स्थिर रहा। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि मंगलवार तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। आसमान में बादल दिखेंगे लेकिन इधर बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी हलिया। राजपुर गांव में बुधवार को रामसागर का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। घर के अंदर रखा बर्तन, कपड़ा, बिस्तर और अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रहा कि हादसे के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर के अंदर मौजूद नहीं था। अन्यथा किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें