फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ननिहाल में बालक की मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के लूसा गांव से सोनभद्र के राबर्ट्सगंज ननिहाल गए बालक की कुएं में गिरकर मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के बाद परिजन देर शाम घर लौटे।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गांव निवासी भोला की पत्नी अपने सात वर्षीय पुत्र अनमोल को लेकर बुधवार को अपने मायके सोनभद्र के राबर्ट्सगंज गई थी। बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रहा था। अचानक वह कुएं में गिर गया। कुछ देर बाद जब वह घर पर दिखाई नहीं दिया तो परिजन खोजबीन करने लगे। खोजबीन कर रहे लोग कुएं के पास गए तो कुएं में उसे उतराया हुआ देखा। परिजनों ने बालक को कुएं से बाहर निकाला, तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालक की मौत से परिजनाें में कोहराम मच गया। सूचना पर पिता भोला भी सोनभद्र के लिए रवाना हो गए। लूसा प्रधान प्रतिनिधि आनंद कुमार ने बताया कि बालक की ननिहाल में कुएं में गिरकर मौत हो गई। देर शाम परिजन घर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें