फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 से 2026 तक हुई भर्तियों की सीबीआई जांच हो : डॉ. आरएस पटेल

विज्ञापन
जन चेतना रैली में उपस्थित जनसमूह फोटो संवाद
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के केआईसी परिसर में जनहित संकल्प पार्टी की ओर से आयोजित जन चेतना रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने प्रदेश सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने वर्ष 2018 से 2026 के बीच हुई विभिन्न भर्तियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की। दावा किया कि 50 हजार ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के आरक्षित पदों पर दूसरे वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन

रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. पटेल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षक भर्ती, वन एवं वन्यजीव रक्षक, बांदा कृषि विश्वविद्यालय, जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक, ग्राम पंचायत अधिकारी, नेत्र परीक्षण अधिकारी, प्रवर्तन सिपाही, लखीमपुर कोऑपरेटिव बैंक, यूपीएसएससी आशुलिपिक और पशु चिकित्सा अधिकारी समेत 22 पदों की भर्तियों में अनियमितता हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन भर्तियों में आरक्षित वर्ग के लगभग 50 हजार पद प्रभावित हुए हैं। सभी संबंधित भर्तियों की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरक्षित वर्ग के रिक्त और प्रभावित पदों पर बैकलॉग भर्ती निकालकर ओबीसी, एससी और एसटी अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। इस दौरान मड़िहान विधानसभा प्रभारी चंद्रभान सिंह पटेल उर्फ टिंकू बाबा, प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल, इंजीनियर अभिषेक पटेल, संतोष पटेल, विक्रम सिंह, जयपाल, नरेश, प्रिंस पटेल और सुरेश पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें