फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सौ मीटर रेस में प्रतिमा एवं विरेंद्र रहे अव्वल

Tue, 23 Dec 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडी बिनानी पीजी कालेज के वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर 800 मीटर बालक/बालिका वर्ग रेस का आयोजन किया गया,
विज्ञापन


 जिसमें खिलाडि़यों ने अपने दमखम का परिचय दिया। रेस स्पर्धा में प्रतिमा प्रजापति व वीरेंद्र यादव प्रथम रहे। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विंध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक एमडी कर्णधार ने

फीता काट कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि जो व्यक्ति परिश्रमी व संयमी होता है, वही व्यक्ति अपने बड़े लक्ष्य को प्राप्त करता है। उन्हाेंने कहा कि आज देश को सच्चे व चरित्रवान व्यक्ति की आवश्यकता है।
विज्ञापन


कहा कि व्यक्ति बड़े-बड़े मशीनाें व सामानों का प्रयोग करके बड़ा नहीं बनता, बड़ा व महान वही बनता है, जो परिश्रम और पुरुषार्थ करता है। शिक्षण संस्थानाें में गुरुजनों के प्रति श्रद्धाभाव रखना आवश्यक है,

क्याेंकि जो श्रद्धावान व संयतेंद्रिय होते हैं, वही ज्ञान प्राप्त करते हैं। कार्यंक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने 800 मीटर रेस प्रतियोगिता में प्रथम प्रतिमा प्रजापति, द्वितीय सोनी सिंह एवं तृतीय राधिका दूबे तथा बालक वर्ग में

क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय विरेंद्र यादव, सूर्य प्रकाश बिंद एवं लवकुश मौर्य को पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस दौरान डा. राजीव अग्रवाल, डा. केके चौरसिया, डा. ओम शंकर गुप्त, डा. उमेश सिंह, डा. बीना सिंह,

डा. कुसुम गुप्ता, डा. शशिधर शुक्ल, डा. अरविंद मिश्र, डा. शंभूनाथ तिवारी, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक केशरवानी, पूर्व महामंत्री राकेश यादव, कला संकाय प्रतिनिधि धनराज भारती, पुस्तकालय मंत्री संजय गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें