फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को लोगों ने बताई समस्याएं

Tue, 23 Dec 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्लाक के नेवढ़िया घाट सहित कई गांवों के ग्रामीणाें ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि जमुनहिया से नेवढ़िया घाट संपर्क मार्ग खराब होने से आवागमन बाधित हो रहा है।

कहा गया कि इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जन भर से अधिक गांवाें के लोगों का आना-जाना रहता है, सड़क खराब होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि क्षतिग्रस्त सड़क को अविलंब कार्यदायी संस्था द्वारा बनवाने का निर्देश दें, अन्यथा ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस दौरान वरुण पांडेय, शिव सागर, प्रमोद, विनोद सिंह, श्यामधर यादव, राजेश, कमलेश, अनुराग पांडेय, रामलाल यादव आदि  रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें