फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नगर में आठ तो ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घंटे हो रही बिजली की कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच नगर में छह से आठ तो ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे तक कटौती की जा रही है। ट्रिपिंग, फॉल्ट और बार-बार शटडाउन लेने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न उपकेंद्रों पर मरम्मत और तार-खंभे बदलने के नाम पर रोज चार-पांच घंटे तक शटडाउन लिया जा रहा है। वहीं, फॉल्ट और ट्रिपिंग होने से भी बार-बार कटौती होती है।
शनिवार को भी सुबह चार घंटे का शटडाउन लिया गया था लेकिन सुबह 8:15 बजे से दोपहर 1:15 तक आपूर्ति ठप रही। इसके पहले शुक्रवार की रात कई बार कटौती हुई।
ट्रिपिंग की वजह से कितनी बार आपूर्ति ठप हुई, इसकी तो कोई गिनती ही नहीं है। मंडल मुख्यालय होने के कारण नगर मेंं 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि मरम्मत के लिए शट डाउन लिया जाता है। कटौती कभी- कभार की जाती है। बिजली आपूर्ति सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें