फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी आभूषण समेत एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली के सोनबरसा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने रमेश सिंह के घर में घुसकर आलमारी में रखा नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक ने थाने में तहरीर दिया।
विज्ञापन

रमेश सिंह घर के बरामदे में सोए थे। चोर रात को पीछे से छत पर चढ़कर आंगन में उतरे। इसके बाद कमरे में घुस कर आलमारी तोड़ कर उसमें रखा दो जोड़ी सोने की चेन, कान का झुमका, टप्स, सोने की बाली, एक जोड़ा पायल और 20 हजार नगदी और दो बक्सा भी उठा ले गए थे। सुबह रमेश सिंह की नींद खुली तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है। सुबह खोजबीन में बक्सा गांव के बाहर खेत में मिला। रमेश ने चुनार कोतवाली में चोरी की तहरीर दिया। बताया कि नगदी और आभूषण समेत एक लाख की चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर जल्द चोरी का खुलासा किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें