बंगला देवरिया में शिवशंकर पाल की दुकान शिखा ज्वेलर्स के शटर का ताला तोड़कर चोरी के बाद क्षेत्राध?
- फोटो : MIRZAPUR
कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बंगला देवरिया बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने सराफ की दो दुकानों का शटर चाड़कर चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदारों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ चुनार और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद संदिग्धों से पूछताछ की।
क्षेत्र के ममोलापुर गांव निवासी शिवशंकर पाल का बंगला देवरिया में महादेव ज्वेलर्स और अदलहाट निवासी सूरज सेठ का शिखा ज्वेलर्स नाम से सुभाष कटरा में दुकान है। दोनों मंगलवार की रात को दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। मंगलवार की देर रात को चोरों ने दोनों दुकानों का शटर चाड़ कर नगदी और लाखो का आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकानदार मौके पर पहुंचे तो शटर चड़ा हुआ था। शटर उठा कर देखा तो अंदर दुकान में सामान बिख्ररा हुआ था। शिवशंकर पाल की दुकान से चोर दो किलो चांदी, 20 ग्राम सोना, 20 हजार नगदी व सूरज सेठ की दुकान से 350 ग्राम चांदी, 3.50 ग्राम सोना, 15 हजार नगदी चोरी कर ले गए। दुकानदारों ने चोरी की सूचना चुनार कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर सीओ चुनार हीतेंद्र कृष्ण, चुनार कोतवाल राजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन करने के बाद संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार चोरियां हो रही है। पुलिस की गश्त न होने से चोरी की घटनाएं हो रही है। सीओ चुनार हीतेंद्र कृष्ण ने कहाकि पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द चोरो को पड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
लालगंज। थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बामी गांव निवासी कमला शंकर पांडेय के घर मंगलवार की रात बाक्स में रखा 10 हजार नगद और सोने चांदी का आभूषण चोर चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने बुधवार को लहंगपुर पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर दिया। बामी गांव निवासी कमला शंकर रात में घर के बाहर मड़हे में और अन्य परिजन घर के अंदर दूसरे कमरे सोए थे। मकान के कुछ कमरो में अभी छत नहीं पड़ा है। इसी कमरे की दीवार फांद कर चोर घर के अंदर दाखिल हुए। चोर कमरे की कुंडी को खोल कर कमरे में रखा बाक्स को उठा ले गए। बाक्से में 10 हजार नगद व दो लाख मूल्य का सोने चांदी का आभूषण था। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक कमला शंकर ने पुलिस चौकी में चोरी का तहरीर दिया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने छानबीन शुरु किया।