जिगना। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा-लालगंज मार्ग पर दीनूपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के पास देशी शराब की दुकान में शनिवार की रात को चोरो ने नगदी और सामान समेत एक लाख की चोरी की। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकान मालिक ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
दीनूपुर में शिव प्रसाद सरोज की देशी शराब की दुुकान है। शनिवार को शिव प्रसाद दुकान बंद करके घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान की खिड़की तोड़कर कर 34 पेटी शराब और 20 हजार नगदी चुरा ली। रविवार को गणतंत्र दिवस के कारण दुकान बंद थी। लोगों ने खिड़की टूटी देखकर दुकान संचालक शिवकुमार को सूचना दिया। दुकान पर पहुंचे शिवकुमार ने गैपुरा चौकी में तहरीर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर चोरी का जल्द खुुलासा करने की बात कही। क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही है। जिस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं कर रही है। इस कारण चोरी की घटनाएं हो रही है।