फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के महुगढ़ गांव में दहेज हत्या मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी पति के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव निवासी राजू मिश्र पुत्र कन्हैयालाल ने बीते सितंबर माह में हलिया थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उसकी बहन क्षमा को दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। बहन की इलाज में लापरवाही बरतने से उपचार के दौरान प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में अगस्त महिने में मौत हो गई थी। राजू की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश में थी। रविवार की सुबह तीनों के घर होने की सूना पर पुलिस ने पति रविशंकर, ससुर रमेश तिवारी, सास प्रेमवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने बताया कि दहेज हत्या मामले में दर्ज मुकदमे में तीनों आरोपितों को घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें