फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: कमरा बंद कर युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 09 May 2021 08:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

पुलिस ने कमरा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुर कला गांव का मामला
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिगना के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुर कला गांव के लेहड़िया गांव में रविवार दोपहर एक युवक ने कमरे की छत में लगे लोहे के कुंडे से लटककर जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शव फंदे से लटका मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


 क्षेत्र निवासी महेंद्र कुमार (42)सोनभद्र में निजी कंपनी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक पांच महीने से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। महेंद्र की पत्नी पुष्पा देवी दो बच्चों 15 वर्षीय अंशू और 13 वर्षीय रिशू के साथ अपने मायके इमिलयाचट्टी के करिमुआ गांव रहती थी। रविवार दोपहर महेंद्र अपने कमरे में लगे लोहे के कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। शाम को उसके पिता रामचंद्र उसे बुलाने गए तो कमरा अंदर से बंद मिला।

इसके बाद उन्होंने अपने साले शिव शंकर और दूसरे पुत्र वीरेंद्र कुमार को सूचना दी। जो लखनऊ में रहता है। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने 112 पीआरवी और विंध्याचल कोतवाली में भी फोन कर दिया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उप निरीक्षक केदारनाथ मौर्य व गैपुरा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा ने दरवाजा तोड़वाया तो महेंद्र का शव फंदे से लटका था। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। महेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिर महेंद्र कुमार ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें